Latest Posts
   
home 

फतेहगंज पूर्वी में दिल्ली- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने पांच गायों को रौंदा

बरेली। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में हनुमान मूर्ति के सामने बैठीं गायों को ट्रक चालक रौंद गया। इसमें पांच गायों की मौत हुई। घटनास्थल के सामने लगे नगर पंचायत के कैमरे में घटनाक्रम दिख रहा। हादसा शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई। सुबह करीब चार बजे लखनऊ की तरफ से आ रहा ट्रक सड़क किनारे बैठी गायों पर जानबूझकर चढ़ाया गया। ऐसा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। चालक ट्रक को डिवाइडर के बगल से अचानक सड़क किनारे की तरफ ले गया और वहां…

Read More
home 

महिला व साइबर अपराध रोकने को डीजीपी ने जारी किया नया सर्कुलर

बरेली। महिला अपराध व साइबर अपराध को रोकने के लिए डीजीपी की ओर से जारी किया गया नया सर्कुलर अभी पुलिसकर्मी ठीक से याद नहीं कर सके है। शनिवार को एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र जब सदर थाने में समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके सवालों के जवाब कई पुलिसकर्मी ठीक से नहीं दे सके।उन्होंने डीजीपी के नए सर्कूलर से संबंधित सवाल पुलिस कर्मियों से पूछे थे।हालांकि यहां विवेचनाओं का निस्तारण व फरियादियों की समस्याओं का ठीक से निस्तारण होने पर प्रभारी निरीक्षक की सराहना भी की। पुलिसकर्मियों…

Read More
home 

जरूरतमंदों को नि:शुल्क वस्त्र वितरण कर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय -जयंती

बरेली । भारत विकास परिषद बरेली की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक शाखा (शाखा संस्थापक श्री एस के कपूर प्रांतीय संयोजक) के तत्वावधान में संजय नगर स्थित साईं शिशु मंदिर में पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की 106 वीं जयंती पर अति जरूरतमंदों को नए/ पुराने साफ-सुथरे वस्त्रों का नि:शुल्क वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के संयुक्त संयोजक संस्था की उपाध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष अनिल सक्सेना रहे। संस्था के संरक्षक गोपाल शरण अग्रवाल एवं स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा सक्सेना के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में इस…

Read More
home 

के.सी.एम.टी. में हुआ कत्थक नृत्य कार्यशाला का शुभारम्भ

बरेली जिले में दूसरी बार समाज में भारतीय संस्कृति बढ़ाने के प्रयास से खण्डेलवाल ललितकला एकेडमी द्वारा खण्डेलवाल कॉलेज में सात दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला का शनिवार को पूजन आर्चना के साथ शुभारम्भ संस्था में पदाधिकारीगण द्वारा किया गया। कार्यशाला मे कोलकता की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्री पल्लवी मुखर्जी एण्ड ग्रुप के साथ ओडिशी नृत्यांगना श्रेयसी मजूमदार, प्रतिभागियों को पशिक्षण देंगी। कार्यशाला के प्रथम चरण में 160 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है तथा पहले राउंड में 94 विद्यार्थी चयनित किये गये। अतिथियों का स्वागत डा॰ अमरेश कुमार, डा॰ आर के…

Read More
error: Content is protected !!