Latest Posts
   

खोये फ़ोन मिलने से लोगो के खिले चेहरे,पुलिस ने खोये 67 फ़ोन किये सुपुर्द

बरेली। पुलिस टीम की मदद से खोए फोन को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।बरेली पुलिस के द्वारा विभिन्न थानों क्षेत्रों में लोगों के खोए हुए फोनों को सर्विलांस की मदद से बरामद किया गया।बरेली पुलिस टीम के द्वारा 67 फोन लगभग 14 लाख रुपए कीमत के बरामद किए गए। आज एसपी सिटी मानुष पारिक के द्वारा पुलिस लाइन सभागार में शिकायतकर्ताओं को उनके खोए हुए फोन वितरीत किए।

Read More
home 

बहेड़ी में दिनदहाड़े फायरिंग, घटना का वीडियो आया सामने

बरेली।बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज नीचा गांव में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना का वीडियो सामने आया है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रॉपर्टी के विवाद में दबंगों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गई थी।फायरिंग की घटना के बाद दबंग कार में बैठकर फरार हो गए।मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Read More
home 

ट्रेन पलटने की साजिश,लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। एक बार फिर ट्रैन को पलटाने की साजिश की गयी है। लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। किसी ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड बेंच का टुकड़ा और लोहे का गाटर रख दिया था। घटना बरेली-टनकपुर रेलवे ट्रैक पर दिबनापुर हाल्ट के पास की है। सेक्शन इंजीनियर ने इस मामले में हाफिजगंज थाने में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल की मालगाडी शुक्रवार रात में पीलीभीत की तरफ से बरेली आ रही थी, तभी…

Read More
error: Content is protected !!