Latest Posts
   
home 

ट्रेन पलटने की साजिश,लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। एक बार फिर ट्रैन को पलटाने की साजिश की गयी है। लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। किसी ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड बेंच का टुकड़ा और लोहे का गाटर रख दिया था। घटना बरेली-टनकपुर रेलवे ट्रैक पर दिबनापुर हाल्ट के पास की है। सेक्शन इंजीनियर ने इस मामले में हाफिजगंज थाने में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल की मालगाडी शुक्रवार रात में पीलीभीत की तरफ से बरेली आ रही थी, तभी सैंथल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने टूटी हुई सीमेंट की बेंच रख दी। लोको पायलट ने ट्रेन की पटरी पर रखी सीमेंटेड बेंच को देख लिया और उसकी सतर्कता के चलते बडा हादसा होने से बच गया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज थाने की पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। वही एसपी साउथ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया सूचना के आधार पर इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया है, आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस शीघ्र ही विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!