Latest Posts
   
home 

जोगी नवादा बवाल : अराजक तत्वों ने तमंचे से की फायरिंग, पुलिस ने खदेड़ा, सीसीटीवी में कैद

बरेली। जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर हुए बवाल के मामले में एक नया सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें दो अराजकतत्व फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। यही से स्थिति खराब हो गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर आंसू गैस के गोले दागे।

फायरिंग के बाद से बिगड़ी स्थिति, पुलिस ने भांजी लाठियां

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि माहौल बिगाड़ने के लिए दो अराजकतत्व तमंचे से पुलिस के सामने ही फायरिंग कर रहे हैं। यहीं से स्थिति बिगड़ती चली गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा तो भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक कांवड़ का एक जत्था नए मार्ग से निकलने का प्रयास कर रहा था। जिसका मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध कर रहे थे। जिसे पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है।

बारादरी थाने में एक मामले में वांछित है आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि एक आरोपी बारादरी थाने से गंभीर मामले में वांछित है। जिसकी पुलिस को पहले से ही तलाश है। फिलहाल अब पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!