Latest Posts
   

व्लाक प्रतिनिधि ने ग्राम सचिवालय का शिलान्यास किया।

बरखेड़ा।विकास खंड बरखेड़ा के चयनित ग्राम सुहास में ग्राम सचिवालय का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने फाबड़े से नीव खोद कर ईट रखकर भवन निर्माण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर क्षेत्र के लोगो को बताया की इस तरह जिन गांवों में सचिवालय नही है वहाँ पर ब्लॉक मे सचिवालय खोले जायेंगे। जिससे ग्राम बासियो को बैंक तहसील ब्लॉक सहित सरकारी काम के आन लाइन कराने के लिये जन सेवा वाली सुबिधायें मिलेगी।अब इसके लिए शहर एवं कस्बे में नही भागना पड़ेगा।मोदी सरकार लगातार जनता हित में प्रयासरत हैं अभी कुछ दिनों पहले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया था जिसमे जनप्रतिनिधि गण ने गांव गांव जाकर लोगो को मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगो को बताया था।इस मौके पर ग्राम प्रधान पति अजय कुमार ,क्षेत्र पंचायत सदस्य माखनलाल वर्मा,आनन्द कुमार, सुखलाल सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!