Latest Posts
   

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वितरित किए मोबाइल, किया अखिलेश पर तंज दूसरों को ज्ञान देने की बजाय अपनी पार्टी देखें।

बरेली, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार अपराहन एक बरेली पहुँचे। उन्होंने यहाँ क्लासिक लॉ कॉलेज में राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 872 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। वित्तमंत्री ने कहा कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में कहा था हम पाँच साल में 02 करोड़ स्मार्टफोन और मोबाइल टेबलेट वितरित करेंगे। इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो टेक्नोलॉजी बढ़ा रहे उसे ही योगी सरकार आगे बढ़ा रही है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना संग सांसद संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, वनमंत्री डा. अरुण सक्सेना , विधायक राघवेंद्र शर्मा, मौजूद रहे।

बाइट वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के हिटलर वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव को मौका मिला था 05 साल तक जनता ने उनको नकार दिया। सपा को उनके पिता जी के नेतृत्व में 224 सीटे मिली थी, जब बो दोबारा चुनाव में आए तो 47 सीटे रह गई। हमारी परीक्षा तो जनता करती है और योगी जी को दोबारा मौका दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार देखे घर देखे और अपनी पार्टी देखे। अनुशासन बहुत जरूरी है, घर चलाने में अनुशासन चाहिए होता है, बिना अनुशासन घर नही चल सकता। अखिलेश दूसरों को ज्ञान देने के बजाय खुद अपनी पार्टी देखें।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!