Latest Posts
   

दामाद के खिलाफ बहला फुसलाकर साली भगाने की रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा। ससुर ने दामाद के खिलाफ बेटी भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना क्षेत्र के गाब काजरबोझी निवासी ने अपने सगे दामाद पर छोटी लड़की को धोखे से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट थाना बरखेड़ा में दर्ज कराई है।लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी की शादी बंडा जिला शाहजहांपुर निवासी रोहित के साथ हुई थी।उसके एक वर्ष की बेटी भी है लगभग 20 दिन पूर्व मेरा दामाद मेरी बड़ी बेटी को लड़ झगड़कर मेरे घर छोड़कर चला गया ।दिनाँक 9 मॉर्च शाम 5 बजे को मेरा दामाद मेरी18 वर्षीय छोटी बेटी को घूमने के बहाने धोखे से घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया।देर रात बापस न आने पर उन दोनों को तलाश किया तथा दोनों का कोई पता नही चला।थाना प्राभारीअरिवंद चौहान ने पीड़ित की तहरीर पर रोहित कुमार निबासी बंडा शाहजहांपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जुटी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!