Latest Posts
   

डम्फर की टक्कर से घायल हुए युवक की रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा।नोवल शुगर मिल बरखेड़ा के पास हुये हादसे की तीन सप्ताह बाद डम्फर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
रिंकू गंगवार निवासी बरखेड़ा यासीन ने तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 23 फरबरी को सुबह 10 बजे मेरे तहेरे भाई नन्हे लाल पुत्र तिलकराम अपनी पत्नी सुनीता के साथ मोटरसाइकिल से पीलीभीत जा रहे थे नोवल शुगर मिल बरखेड़ा के पास तभी अचानक तेज गति से पीछे से आ रहे डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो लोगो को बरखेड़ा अस्पताल में स्थानीय लोगो ने भर्ती कराया वहाँ से जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया ।प्रार्थी ने बताया कि दोनों लोगो का इलाज चल रहा है।
थानाप्राभारी अरविंद चौहान ने बताया कि प्रार्थी के तहरीर पर डम्फर (ट्रक) चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जो पुलिस के कब्जे में है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!