Latest Posts
   
home 

कोर्ट के आदेश पर मोटरसाइकिल चालक पर मुकदमा दर्ज।

बरखेड़ा।न्यायालय के आदेश पर एक वर्ष पूर्व हुये हादसे में साइकिल सवार की रिपोर्ट दर्ज।दिनांक 11मार्च 23 को गाजीपुर मुगल और पौटा के बीच महीम पैट्रोल पम्प के समीप परमेशरी दयाल 24 वर्ष निवासी नकटा उर्फ मुरादाबाद को पीछे से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।जिसको महेन्द्र पाल वयस्क निवासी गाजीपुर मुगल चला रहा था। मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से मेरे पैर की हड्डी टूट गई और पूरे शरीर पर चोट आई।एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पर भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया।न्यायालय के आदेश पर थाना प्राभारी ने महेन्द्र पाल वयस्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!