Latest Posts
   

कमिश्नर और IG ने बैठक में दिए निर्देश

पीलीभीत : लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि मतदान में लगे पीठासीन/मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण करा लिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि सामग्री के थैले पूर्ण कर लिये गये है तथा उनकी जांच करा ली गई है! रिजर्व स्टेशनरी हेतु विधानसभा वार अलग से काउन्टर स्थापित किये जाये, 17 अप्रैल तक सामग्री के थैलों को मण्डी में पहुंचा दिया जायेगा।
नगर मजिस्ट्रेट व एआरटीओ द्वारा अवगत कराया 67 वाहनों को बरेली से मांग कर ली गई है! वाहनों हेतु मोवाइल में जीपीएस साॅफ्टवेयर अपडेट कर लिया जाये जिससे कि वाहनों की टैकिंग की जा सके।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संवेदनशील बूथों की जानकारी ली गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि संवेदनशील बूथों पर महिला पुलिस कांस्टेबल को भी लगाया तथा कन्ट्रोल रूम स्थापित कराया गया। बूथों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त इंतजाम किये जा चुके है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!