Latest Posts
   
home 

दो मोटरसाइकिलो की भिड़ंत में पांच घायल दो की हालत गंभीर।

बरखेड़ा।आज बुद्धवार को सायं 5 बजे नगरा चोराहे से 500 मीटर दूर उगनपुर पैट्रोल पंप के निकट अपनी मोटरसाइकिल में तेल डलबा कर निकल रहे ग्रामीण को सामने से आ रही अनियंत्रित गति से मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे रामनगर जगतपुर निवासी हरीश कुमार 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।दूसरी मोटरसाइकिल पर चारो सवार गौरव,पैतबोझी,देवकी देवी ,सीमा ,पूजा निवासी घियूना थाना गजरौला भी घायल हो गये। जिन्हें सूचना पर सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया ।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हरीश कुमार एवं देवकी देवी को जिला अस्पताल पीलीभीत रैफर कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!