Latest Posts
   
home 

अधिकारियों की लापरवाही से मास्टर साहब हुए मनमौजी।।

  • एक दिन पूर्व ही कर देते हैं उपस्थिति दर्ज।

पीलीभीत।छात्र छात्राओं की शिक्षा को लेकर अगर बात करीं जाए तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकें इसके लिए काफी हद तक प्रयास करते हुए नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जीरों टॉलरेंस नीति से हर प्राथमिक विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ सौंदर्यीकरण की व्यवस्था भी कराई जा रही है। लेकिन वहीं एक मामला ऐसा भी सामने आया जहां पर जिम्मेदारों की लापरवाही से प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक बच्चों के भविष्य की परवाह ना करतें हुए बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल रहे है। दरअसल बरखेड़ा ब्लॉक के गांव भैंसाह ग्वालपुर मे तैनात अध्यापक सुमेंदर सिंह प्राथमिक विद्यालय मे तैनात है। सूत्रों की माने तो सुमेंदर सिंह विद्यालय में अपनी आगें की उपस्थिति दर्ज कराकर विद्यालय से गायब हो जाते हैं। जिससें बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रहीं है। वहीं ऐसे अध्यापक की मनमानी के चलतें बच्चों के लिए दुखदायी नजर आ रही है। लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। जिम्मेदारों की सांठगांठ के चलतें अध्यापक सुमेंदर सिंह बच्चों का भविष्य खतरें मे डालते हुए नजर आ रहे हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!