Latest Posts
   
home 

युवक की संदिध परिस्थितियों में मौत, शव पेड़ पर लटकता मिला।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव लखनऊ कला में रात में अपने घर से 100 की दूरी पर एक आम के बाग में शीशम के पेड़ पर धोती से फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह खेत पर जा रहे गाँव के लोगों ने देखा तो परिजन को सूचना दी।लखनऊ कला में मंगलवार की रात दीपक 22 वर्ष पुत्र सुरेश पाल ने अपने पड़ोस में शीशम के पेड़ पर धोती से लटक कर जान दे दी। पिता सुरेश पाल ने बताया कि मेरा बेटा मुजफ्फरनगर की एक निजी कम्पनी में पोप लाइन आपरेटर की नौकरी करता था। होली की छुट्टी में घर आया था तब से घर पर ही रह रहा था। मंगलवार की शाम को मृतक दीपक शाम को बरखेड़ा गया था बही से खा पीकर घर आया और देर रात तक बाद टहलता रहा।रात में किसी समय घर से निकल गया और आम के बाग में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली दिनेश कुमार चार भाई बहन है जिसमे सबसे बड़ा था जिसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। चर्चा में यह पता चल रहा कि प्रेम प्रसंग के चलते युबक ने आत्महत्या की हैं।
सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरविन्द चौहान ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आयी हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!