Latest Posts
   
home 

दबंगई: होमगार्डस ने चौकीदार को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

बरेली। नवाबगंज तहसील में जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे एक चौकीदार पर होमगार्ड ने अभ्रद टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर तहसील गेट पर तैनात होमगार्ड और चौकीदार में कहासुनी हो गई। तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने दो होमगार्डों ने दबंगई दिखाते हुए एक दलित चौकीदार की लात-घूंसों और रायफल की बटों से बेरहमी से खूब पिटाई की। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसकी वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!