Latest Posts
   
home 

जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा समिति की हुई बैठक

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निगम द्वारा बताया गया कि सथरापुर में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट प्लांट के चारों ओर 200 मीटर का बफर जोन का निर्धारण कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बफर जोन में नो कन्स्ट्रक्शन के साइनेज बोर्ड आगामी एक सप्ताह के अन्दर लगा दिये जाये।
जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में निर्देश दिये कि वर्ष-2023 रोपण के अन्तर्गत जिन विभागों की सत्यापन रिपोर्ट में पौधों की जीवितता 80 प्रतिशत से कम है वे विभाग एवं उनके सत्यापन अधिकारी संयुक्त रूप से एक बार पुनः स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अतिरिक्त वर्ष-2024 रोपण हेतु अभी तक 13 विभागों द्वारा ही स्थल चयन कर कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त विभाग 25 मई 2024 तक कार्ययोजना प्रस्तुत कर दें तथा स्थलवार गड्ढा खुदान का कार्य 31 मई 2024 तक पूर्ण कर लिया जाये और रिपोर्ट प्रभागीय कार्यालय में प्रस्तुत कर दी जाये।
जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये आदर्श आचार संहिता के बाद वृक्षारोपण लक्ष्यों के अनुसार बडे़-बडे़ विभागों के माध्यम से गंगा महाआरती का आयोजन रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर की जायेगी। उन्होंने अर्थ गंगा के संदर्भ में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया वे रामगंगा नदी के स्ट्रेच में ऐसे स्थान का चिन्हीकरण करें, जिसमें पौधारोपण, बर्ड वॉचिंग, बोटिंग आदि गतिविधियां करायी जा सके।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!