Latest Posts
home 

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर से महिला की मौत।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कला से ई रिक्शा करोड़ को जाते समय गांव बिक्रमपुर मे ई-रिक्शा और वाइक की टक्कर से चार लोग घायल हो गये व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से बरखेड़ा अस्पताल भिजवाया गया।वही बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जारकल्लिया निवासी प्रेमवती पत्नी कुन्दनलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा फरजाना, गीतांदेवी, अतिम कुमार, कुवरसेन आदि गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को बरखेड़ा सीएचसी भेजा वही मृतक महिला के शव को थाना पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!