Latest Posts

DM ने वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर नाराजगी की व्यक्त

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट एवं कोषागार परिसर में जन सामान्य हेतु पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने वर्तमान में चल रहे पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई एवं नए वाटर कूलर लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाये तथा जो भी व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाये। कोषागार स्थित वाटर प्यूरीफायर को देखकर उसे सही कराने या निष्प्रयोज्य कराने के निर्देश दिये गये और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाये।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!