Latest Posts
   
home 

ITI कॉलेज में छात्र ने साथी छात्र को तमंचे से मारी गोली ,छात्र घायल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्र ने क्लासरूम में साथी छात्र को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से आईटीआई में खलबली मच गई।स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।घटना सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है।

छात्र तमंचा कहां से लेकर आया और उसने सहपाठी को गोली क्यों मारी है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, आईटीआई में हुई घटना से अन्य छात्र स्तब्ध हैं।

बैरियर 1 हवाई अड्डा निवासी छात्र ड्राफ्टमैन मैकेनिकल फर्स्ट ईयर का छात्र है।

वह तमंचा लेकर अपने क्लास रूम में पहुंच गया। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर अपने साथी छात्र को गोली मार दी। घटना से आईटीआई परिसर में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय व इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए।

घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। छात्र बैग में तमंचा लेकर आया था । घटना बरेली के थाना सी बी गंज  मे बने आईटीआई कॉलेज की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!