Latest Posts
   
home 

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत योग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,बरेली,डॉ. अमरदीप सिंह नायक जी के निदेशन में आयुर्वेद से सभी चिकित्सालयो में योग कार्यक्रम एवं रांगोली प्रतियोगिता को आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।

इसके साथ बरेली के सी.आई.पार्क में भी योग शिविर का योग प्रशिक्षको के द्वारा अयोजन किया गया जिसमें कपालभाति, प्राणायाम, ताडासन, वज्रासन, भ्रामरी,आदि का अभ्यास कराया गया तथा लोगो को योग के प्रति जागरूक किया गया।डॉ.अमरदीप सिंह नायक जी मे बताया -आज की ब्यस्तता भारी जीवन मे बहुत सारे रोग जैसे-मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक विकार आदि रोग बहुतायत बढ़ रहे है,इन रोगो के बचाव के लिए योग को जीवन मे सभी अपनाना चाहिए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!