Latest Posts
   

टैम्पो और बाइक आमने-सामने से भिड़े, तीन की मौत, आधा दर्जन घायल।

बरेली।रामनगर सिरौली मार्ग पर टैम्पो और बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोना धनौरा गौरी चौराहे के दीपक पांडे बाइक से मनोना धाम गया था उनके साथ उनका भांजा अक्षय, बहिन काजल तथा बुआ नीरज भी साथ गए थे। दोपहर में वह वापस आ रहे थे जैसे ही वह विशनपुरी बगिया चौराहे से सिरौली के रास्ते पर टावर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे टैम्पो और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें टैम्पो में बैठे दस्तमपुर गांव के असगर बेग 50 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दीपक पांडे, काजल पांडे, नीरज पांडे तथा टैम्पो में सवार आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। टैम्पो चालक भाग गया सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे वह आसपास गांवों की भीड़ भी जमा हो गई पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रामनगर पीएचसी भेज दिया जहां से घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में दीपक और अक्षय की भी मौत हो गई। सूचना पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!