Latest Posts
   
home 

कहीं आपने तो नहीं देखे ये चेहरे…स्कैच से उठेगा महिलाओं के सीरियल किलर का नकाब

  • बरेली में बीते वर्ष कई महिलाओं की हुई है सिलसिलेवार हत्या।
  • पुलिस ने जारी किए तीन स्कैच

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।पिछले कई महीनों से थाना शाही क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तीन संदिग्ध सीरियल किलर के स्कैच जारी किए गए हैं। तीनों के स्केच आसपास के लोगों से लंबी पूछताछ और पुलिस जांच के आधार पर तैयार किए गए हैं।

पुलिस ने संदिग्धों की सूचना देने के लिए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक ने फोन नंबर जारी किये हैं।

पुलिस अधीक्षक:नंबर 9454402429, 9258256969,

क्षेत्राधिकारी मीरगंज :9454401327 और

थानाध्यक्ष शाही : नंबर 9454403101,9258256965

विदित हो कि थाना शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में पिछले साल सिलसिलेवार गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा और शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की हत्याएं की गई थीं। किंतु अभी तक किलर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस द्वारा तीन स्कैच तैयार किए गए हैं जिसमे संदिग्धों की सूचना देने वाले कि पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!