Latest Posts
   
home 

10 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार गिरफ्तार

बरेली।खतौनी में नाम चढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार को एंटीकरप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार, किला क्षेत्र निवासी सुधा अग्रवाल का प्रॉपर्टी के सम्बंधित कागजात पर नाम दर्ज होना था जिसके लिए तहसील पेशकार अभय सक्सेना ने पीड़ित से 50हजार रिश्वत की मांग की जिसके लिए 10 हजार एडवांस दिए गए।शिकायत कर्ता की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए  रिश्वत लेते हुए  एन्टी करप्शन की टीम ने चकबन्दी पेशकार को  गिरफ्तार कर लिया। पेशकार के खिलाफ इज्जत नगर थाने में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!