Latest Posts
   
home 

बरेली:फल मंडी में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, 28 दुकानें जलकर हुईं राख

बरेली। डेलापीर फल मंडी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई ।आग से 28 दुकानें जलकर राख हो गई।
दुकानों में रखे हुए फल और सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है दुकानों में रखे 5 करोड़ का नुकसान हुआ है। दमकल की गाड़ी देर से पहुँचने पर आग ने भीषण रूप ले लिया जिससे आग फैल गई ।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डेला पीर फल मंडी में बीती रात 7 और 8 नंबर की दुकान में आग लगने की सूचना फल व्यापारियों को मिली व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंचने पर आज ने जल्द ही भीषण रूप ले लिया और करीब 28 दुकानों में आग लगाती हुई चली गई जिससे दुकानें जलकर राख हो गई । फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने 4 घटने के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । वही मौके पर तीन थानो की फोर्स सहित co भी मौके पर पहुँच गए । व्यापारियों का कहना है कि बड़ा नुकसान हुआ है और सरकार से मांग है कि उनको मुआवजा दिलाया जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!