Latest Posts
   
home 

खेत की रखवाली को गए वृद्ध की बाघ के हमले में हुई मौत

पीलीभीत।माल रेंज के बाँसखेड़ा गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान की बाघ के हमले में मौत हो गई। मामले की सूचना पर पर पहुँचे मृतक के परिजनों के साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर बाघ को पकड़े जाने की मांग की। कई घण्टो तक चले प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस फोर्स ने घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर जल्द बाघ को ट्रंकुलाइज करने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार , माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांसखेड़ा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान केदारी सोमवार को करीब 11 बजे घर से खाना खाने के बाद खेत पर पानी लगाने गए थे। बुजुर्ग किसान खेत पर काम कर रहे थे कि तभी इस दौरान जंगल से निकले एक बाघ ने किसान पर हमला बोल दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने परिजनों को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होकर जंगल की ओर पहुंची तो अंदर से बुजुर्ग किसान का शव बरामद किया गया। आक्रोशित ग्रामीण बाघ के हमले की घटना संज्ञान में आने के बाद डेड बॉडी लेकर पीलीभीत माधोटांडा रोड पर आ गए।यहां वन विभाग के बैरियर के पास रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और शव को भी रास्ते में ही रख दिया।

करीब 3 घंटे तक ग्रामीणों ने रास्ता जाम रखा। मौके पर पहुंचे पूरनपुर एसडीएम राजेश शुक्ला ,तहसीलदार कलीनगर और सीओ पूरनपुर के समझने पर ग्रामीण पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए माने। प्रशासन ने मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कई दिनों से गांव के आसपास बाघ देखा जा रहा है। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को कई बार दी गई। पर वन विभाग की टीम मौके पर आती है और फुट मार्क को पुराना बताकर लौट जाती है। वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दो जाल उपलब्ध कराए हैं जो पर्याप्त नहीं है ऐसे में लगातार गांव के लोग दहशत के बीच जी रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!