Latest Posts
   

बरखेड़ा विधायक ने फीता काटकर किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का उद्घाटन

बरखेड़ा।क्षेत्र के गाँव अमखेड़ा लखनऊ में चार दिवसीय मेले का शुभारम्भ कल रविवार 8 अगस्त की रात क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कर उद्घाटन किया।इस मौके पर विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण के बताये सत्यकर्म के रास्ते पर चलकर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रति कंस जैसे दुराचारी को एक आम इंसान की तरह ही एक अत्याचारी कंस के बध को बताया।चार दिन तक चलने बाले इस गाँव के मेले में पूरे गाँव को दुल्हन की तरह सजाया गया।गांव के लोगो मे मेले के प्रति उत्साह देखने को मिला।तथा उत्साह से भरे गाँव बाले इस मेले को संचालन में पूर्णतयः समर्पित नजर आये ।मेले में बड़ा झूला खेल तमाशो के अलाबा इटाबा से नाटक कलाकारो द्वारा पूरे मेला के दौरान रात्रि में श्री कृष्ण भगवान की जीवन लीला का मंचन किया गया।इस मौके पर संरक्षक सुंदरलाल, मेला अध्य्क्ष मुंशी लाल वर्मा,कोषाध्यक्ष तेजपाल फौजी, सचिव राजेश कुमार वर्मा, बरखेड़ा के पूर्व चैयरमेन एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता,दशरथ सिंह के अलाबा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!