Latest Posts
   
home 

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर अटेवा ने किया प्रदर्शन

बरेली । शिक्षक एवं कर्मचारियों को न तो नई पेंशन योजना चाहिए और न ही यूनिफाइड पेंशन योजना। सभी को चाहिए हुबहू पुरानी पेंशन योजना। जिले के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने ऑल टीचर्स एंड एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के तत्वाधान में एनपीएस एवं यूपीएस आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। जिले के शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क चौकी चौराहा से जिला मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। अटेवा बरेली के जिला संयोजक डॉक्टर मुनीष कुमार गंगवार ने बताया कि एन पी एस, यू पी एस शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है, इसलिए यह स्वीकार नहीं हैं। और हम सब इसका पूर्णतया विरोध करते हैं तथा सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन की मांग करते हैं और यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमें ओ पी एस से आच्छादित नहीं कर देती। एक ही देश में दो तरह की पेंशन प्रणाली यह बिल्कुल न्यायोचित नहीं है। सीमा पर अपने जान की बाजी लगाए सैनिकों को ओ पी एस न देना और सांसदों विधायको मंत्रियों द्वारा खुद के लिए दो दो तीन तीन पुरानी पेंशन लेना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर आज पहली बार जनपद के इतिहास में यह देखने को मिला की इस आंदोलन में सभी संगठन एक साथ आए।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!