Latest Posts
home 

विज्ञान व गणित क्विज प्रतियोगिता मे बच्चों ने लिया भाग।

बरेली ।क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र परसाखेड़ा पर मे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 90 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 30 विद्यालयों के तीन तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों का एक समूह बनाकर बिज्ञान व गणित की परीक्षा कराई गई। क्विज प्रतियोगिता के द्वारा पांच छात्रों को माडल निर्माण के लिए चयनित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भानुशंकर गंगवार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित मेधावियों को पुरस्कृत कर जिला स्तरीय कमेटी को भेजा गया है। बीईओ ने प्रतिभाग कर रहे हैं समस्त बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, विज्ञान किट व उच्च कोटि की विज्ञान पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष कपिल यादव, एआरपी जनार्दन तिवारी, गौरव सक्सेना, राजकुमार यादव, सहायक लेखाकार प्रद्युमन यादव, मनोज शर्मा, दिग्विजय गंगवार आदि मौजूद रहे।।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!