Latest Posts
   
home 

पति ने हैबानियत की सारी हदे की पार, पत्नी को सिगरेट से दागा, करंट लगाया और जमकर पीटा पत्नी की हुई मौत

बरेली।  हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जिसने भी सुना वह दंग रह गया. आरोप है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या से पहले पति ने कथित तौर पर पत्नी के शरीर पर सिगरेट से दागा और निर्वस्त्र करने के बाद करंट लगाकर प्रताड़ित किया. लोग महिला की चीखें न सुन पाएं, इसके लिए आरोपी पति मुंह में कपड़ा ठूस देता था. पति ने अपनी पत्नी की कितनी बेहरमी से हत्या की, इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि जब खून की एक-एक बूंद बह गई, तब वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा.

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और विवेचना जारी है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!