Latest Posts
   
home 

दीपावली के दिन गैराज में लगी आग तीन कार, स्कूटी ,साइकिल, रूई धुनाई की दुकान जलकर हुई राख

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र की मढ़ीनाथ चौकी के पास आतिशबाजी से लगी गैराज में आग जिसमें लगभग 25 लाख का सामान चलकर हुआ राख ।
मढ़ीनाथ चौकी के पास दीपक कुमार उर्फ दीपू का गैराज है उसमें क्षेत्रवासी अपनी कारे खड़ी करते है उसी गैराज के अंदर महेशपुरा ठाकुरान थाना सीबी गंज के रहने वाले असगर अली पुत्र सिकंदर अली 40 सालों से लिहाफ गद्दे भरने का काम करते हैं। रात लगभग 11:00 बजे के आसपास आतिशबाजी से गैराज में आग लग गई जिसमें तीन कार ,एक स्कूटी , एक साइकिल और रूई की धुनाई की मशीन , इंजन दस हाउस पॉवर का 100 लिहाफ के कवर , 20 हजार रुपए ,15 कुंतल रूई और सामान जलकर राख हो गया।
रिशव शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा ने बताया अपनी कार सेंट्रो यूपी 25 डी एम 8886 दीपक के गैराज में खड़ी की थी उसके बाद अपने घर चले गए थे सुबह पता लगा की गैराज में आग लग गई है आकर देखा तो हमारी कार पूरी तरह से जल चुकी है ।
असगर अली ने बताया रूई की धुनाई की मशीन , इंजन दस हाउस पॉवर का 100 लिहाफ के कवर , 20 हजार रुपए ,15 कुंतल रूई और सामान जलकर राख हो गया।
गैराज मालिक दीपक कुमार उर्फ दीपू ने बताया रात लगभग 11 बजे के आसपास हमारे गैराज में आग लग गई हमारी एक कार , स्कूटी , जलकर राख हो गई । बाकी समान असगर अली और क्षेत्रवासियों का जलकर राख हो गया लगभग 25 लाख का सामान जलकर राख हो गया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!