Latest Posts
   
home 

घर मे खजाना गढ़ा होने का झांसा देकर तांत्रिक ने पांच लाख रूपये ठगे,पुलिस ने दो तांत्रिक को किया गिरफ्तार

बरेली।बीते दिनों एक दंपति को घर के अंदर खजाना निकलने का झांसा देकर तांत्रिकों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था भमोरा पुलिस दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। मंगलवार को एसपी सिटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

ठगों ने एक बुजुर्ग दंपति को उनके घर मे खजाना गढ़ा होने का झांसा देकर अपनी बातों में लिया । इसके बाद ठगों ने बुजुर्ग के घर मे पूजा पाठ करके खजाना निकालने का खर्चा 5 लाख रुपए बताया बुजुर्ग ठगों की बातों में आ गया जिस दिन पूजा का दिन आया उस दिन तीन ठगों ने एक मिट्टी की हांडी में बुजुर्ग से पांच लाख रूपये रखबाय और पूजा शुरू होने से ठीक पहले 5 फिट का एक गड्डा खोदा इसके बाद पड़ोस में पूजा शुरू की पूजा शुरू होने के बाद ठगों ने बुजुर्ग दंपति पर कोई सुगंधित पदार्थ डाला , पदार्थ डालते ही बुजुर्ग दंपति बेहोश हो गए और तीनों ठग पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए ।
जब बुजुर्ग दंपति को अपने साथ हुई ठगी होने का एहसास हुआ तो 10 नवंबर को पीड़ित ने एसएसपी बरेली से शिकायत की । इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ , 12 नवंबर को पुलिस ने घटना के दो आरोपी सादिक अली , निवासी देवरनिया ,शेर खां निवासी भोजीपुरा को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। जबकि उनका एक साथी नजाकत अली फरार है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!