Latest Posts
home 

बाल दिवस पर किया गया विद्यालय मे मेले का आयोजन

पीलीभीत।बाल दिवस के मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गाज़ीपुर कुंडा में आनंद मेला का आयोजन किया गया। मेले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को याद किया गया।
इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक मीना गंगवार जी के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे मेले का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत एवं बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार जी के द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
मेले में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये। जो इस मेले मे मुख्यआकर्षण का केंद्र भी रहे। मेले मे स्टॉल लगाने बाले सभी बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कार दिया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!