Latest Posts
   
home 

फरीदपुर हादसा: 4 इंजीनियरों और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत 10 पर केस

बरेली। फरीदपुर में गूगल मैप के सहारे अधूरे पुल पर चढ़ी कार के नीचे गिरने से तीन युवकों की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी के चार अभियंताओं, गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक व पांच अज्ञात समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दातागंज कोतवाली में नायब तहसीलदार की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें, मामला शनिवार देर रात का है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक तीनों कार सवार मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित थे।
बताया जा रहा है कि कार दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी, तभी अधूरे पुल पर चढ़ गई और नीचे जा गिरी। जब ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल पर जाकर देखा तो आसपास खून पड़ा हुआ था। कार में देखा तो तीनों की मौत हो चुकी थी।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!