Latest Posts
   
home 

किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार

बरेली। बीती 11 दिसंबर की रात को बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव रोहतापुर में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका आज पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है।

रोहतापुर के रहने वाले किराना व्यापारी सत्यपाल की हत्या के मामले में एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कुछ समय पहले ही ख़मानीराम और सत्यपाल का विवाद हो गया था। जिसमें सत्यपाल ने ख़मानीराम की पिटाई कर दी थी। इसी की रंजिश मानते हुए ख़मानीराम के बेटे नवीन ने सत्यपाल की हत्या का प्लान बनाया। हत्या करने के लिए झंडू के घर पर पूरी प्लानिंग हुई थी। जिसमें सुरजीत को भी शामिल किया गया था। सत्यपाल की हत्या के लिए झंडू ने ही उकसाया था। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा झंडू ने हीं उपलब्ध कराया था।

नवीन और सुरजीत ने पहले दारू पी इसके बाद दुकान पर सो रहे सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सुरागकशी कर आज घटना का खुलासा कर दिया और दो अभियुक्तों सुरजीत और नवीन को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी झंडू अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!