Latest Posts
home 

रिश्वत में मिले नोट बदलकर दूसरे नोटों को कोर्ट में पेश करने के लिए हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ़ केस दर्ज

 

रिपोर्ट:नंदकिशोर शर्मा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्वत में मिले नोट बदलकर दूसरे नोटों को कोर्ट में पेश करने के लिए एक हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया है. उसने अदालत में दावा किया था कि लेखपाल के पास से रिश्वत में जो नोट मिले थे, वे चूहों ने कुतर दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बरेली के नवाबगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने रिश्वत में मिले नोटों को बदलकर कोर्ट में पेश किया और कोर्ट में दावा किया कि जो थाने में रिश्वत वाले नोट रखे गए थे, उन्हें चूहों ने कुतर दिया.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!