Latest Posts
home 

रिसोर्ट से 19 तोला ज़ेवर और कैश चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बरेली। किंग रिसोर्ट से बारात में 19 तोला ज़ेवर और कैश चोरी करने वाले गिरोह को पकड़कर बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के गिरोह द्वारा बरेली ज़िले में थाना बहेड़ी क्षेत्र स्थित किंग रिसार्ट से शादी समारोह से चोरी किये गये करीब 19 तोला जेवर की चोरी जेवर का खुलासे में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। जेवर की  कीमत करीब 19 लाख रुपये है। सोने के जेवरात व चोरी करने में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस व थाना बारादरी क्षेत्र से चोरी किये गये 18,000/- रुपये के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!