Latest Posts
   
home 

चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के साथ एक गिरफ्तार

बरेली।  इज्जतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज डमरू चौराहे पर खोखे के पास से मयंक कुमार पुत्र राधाकृष्ण उर्फ बब्लू, निवासी ग्राम मियाऊ थाना अलापुर, जिला बदांयू को गिरफ्तार किया आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सौ फुटा रोड स्थित सरकारी उद्यान से चोरी किए गए आभूषणों को बरामद किया बरामद सामान में दो चूड़ियां, तीन महिला अंगूठियां, दो पुरुष अंगूठियां, दो मंगलसूत्र (जिसमें 3 और 5 लाकेट लगे हैं), एक टीका, दो जोड़ी छोटी कान की बालियां, एक जोड़ी बड़ी कान की बालियां, दो गहनों की चैन, एक ओम, एक सिक्का और एक धागे में लटका हुआ दाना शामिल हैं सभी आभूषण पीली धातु के बने हुए हैं, जिनका कुल वजन 8 तौला और अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!