Latest Posts
   
home 

पीएसी जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, जवान मुख्यमंत्री के आवास पर था तैनात, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्मार्टम को भेजा

बरेली।मीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर पीएसी सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई. सिपाही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सुरक्षा में तैनात था. देर रात किसी ट्रेन से गिरकर ट्रेन की ही चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू की गई.

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर नगर के मंडोरा गांव का रहने वाला अंकुर 47 बटालियन पीएसी गाजियाबाद में तैनात है. इन दोनों उसकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा में लगी हुई है. पीएसी के सिपाही अंकुर देर रात किसी ट्रेन से लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रहा था, कि अचानक चलती ट्रेन से सिपाही गिर गया. उसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गुला रेवले क्रासिंग से कुछ दूरी पर हुई है.

 

ट्रेन से कटकर सिपाही की दर्दनाक मौत: बरेली के मीरगंज थाने की पुलिस को रविवार सुबह एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौके हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब रेलवे लाइन के किनारे पड़े लाश के टुकड़ों से पहचान की तो पता चला कि यह लाश पीएसी 47 बटालियन गाजियाबाद में तैनात सिपाही अंकुर की है.मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः सिपाही अंकुर चलती ट्रेन से गिरा होगा और उसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. वैधानिक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!