Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

नगर निगम दुकानदारों ने महापौर से की मुलाकात, किराया बढ़ाना व नामांतरण में भेदभाव का आरोप

बरेली। नगर निगम की दुकानों के किराएदारों ने सोमवार को पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नगर निगम पहुंचकर महापौर डॉ. उमेश गौतम से मुलाकात की। इस दौरान दुकानदारों ने किराया बढ़ाना , प्रीमियम और नामांतरण की प्रक्रिया में कथित भेदभाव व अनियमितताओं को लेकर अपनी बात रखी।
पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि यदि नगर निगम द्वारा कोई गलत प्रस्ताव पारित हो जाता है तो उसमें सुधार करना भी निगम की ही जिम्मेदारी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नई दुकानों के आवंटन में किराया और प्रीमियम कम रखा जाता है, जबकि पुराने दुकानदारों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। साथ ही नामांतरण की स्थिति में उनसे नई दुकान के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम लिया जा रहा है, जो अनुचित है।
दुकानदारों ने महापौर को अवगत कराया कि नगर निगम के राजस्व निरीक्षक टिंकू सिंह द्वारा दुकानदारों को भयभीत किया जा रहा है और दुकान सील करने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया गया कि मोटी रकम लेकर दुकानों का गलत तरीके से नामांतरण किया जा रहा है, जिसकी जानकारी न तो कार्यकारिणी को दी जा रही है और न ही बोर्ड को भेजी जा रही है। इसके अलावा, पहले से हो चुकी कमेटी बैठक का कार्यवृत्त भी अब तक निर्गत नहीं किया गया है।
पार्षद सलीम पटवारी ने भी कहा कि बिना कमेटी को संज्ञान में लिए राजस्व निरीक्षक द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने शीघ्र बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!