Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

जिले में 130 परीक्षा केन्द्रों पर 92 हजार परीक्षार्थी देंगें परीक्षा

बरेली एडीएम और एसपी ने आज अर्बन हाट स्थित हाल में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा-2026 से संबंधित समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक, सकुशल एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
▶️अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च तक यू.पी. बोर्ड की परीक्षांए हैं। बरेली जनपद में लगभग 92135 हजार परीक्षार्थी 130 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगें जिसमें 129 परीक्षा केन्द्र विद्यालयों में तथा एक परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय कारागार में बनाया गया है। जनपद को सात जोनल व 17 सेक्टर बनाये गये है। जिसमें 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!