दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कथित तौर पर चोरी के इरादे से दुकान के अंदर घुसा था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों को देखकर वह घबरा गया और छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। छत से कूदने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।…
Read More