Latest Posts
   

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर

Accident

बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के गांधी आश्रम चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव जिओरहा कल्याणपुर निवासी निशांत गंगवार (20 वर्ष) और प्रदीप कुमार बाइक से अपनी बुआ के घर अमराकरोड़ (बीसलपुर) जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांधी आश्रम चौराहे के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद निशांत गंगवार की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया । जबकि प्रदीप कुमार का उपचार सीएचसी में जारी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!