प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई
विमलेश कुमार@express views
बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि शासन के द्वारा ग्राम सभा से अन्नपूर्णा भवन निमार्ण हेतु प्रस्ताव मांगा गया था ग्राम सभा व भूमि प्रबन्धन समिति के द्वारा खाली पड़ी सरकारी भूमि गाटा नं0 59 का प्रस्ताव 31.07.2025 को शासन को भेजा गया था अन्नपूर्णा भवन स्वीकृत होने तथा अन्य विभागीय कार्यवाही होने के उपरान्त अन्नपूर्णा भवन का निर्माण शुरू कराया गया। जो अब लगभग 80 प्रतिशत कार्ड पूर्ण भी हो चुका है परन्तु अब राजस्व अधिकारी व पुलिस प्रशासन के द्वारा बार-बार बिना किसी कारण व लिखित नोटिस के कार्य को रुकवा दिया जाता है।व धमकी दी जाती है कि अगर काम नही रूका तो तुम्हें फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा देगे। न ही किसी तरह का कार्य रोकने का कोई आदेश दिखाते है। उपजिलाधिकारी बीसलपुर से भी मिल के इस समस्या के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने भी अन्नपूर्णा भवन निमार्ण को सही व जनहित में माना इसके उपरान्त भी कार्य शुरू नही हो पा रहा है।
अतःजिला अधिकारी निवेदन है कि पुनः निमार्ण कार्य शुरू करवाने हेतु राजस्व अधिकारियों को आदेशित करने की कृपा करें कि अन्नपूर्णा भवन में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न करे ताकि जल्द से जल्द अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा सके।