जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक व सचिव को चौपाल लगाने के निर्देश दिए
विमलेश कुमार@express views
बरखेड़ा।तीन दिन लगातार ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रसाशक ब सचिव को ब्लॉक सभागार में चौपाल लगाने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये।
आज मंगलवार को दोपहर 1बजे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में व्लाक सभागार में चौपाल में सीधे संवाद का आयोजन किया गया।जिसमे सभी 85 ग्राम पंचायतो के प्रसाशक और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बुलाकर सीधे संवाद कर समस्याये सुनकर उनके निस्तारण के लिये शीघ्र आश्वासन के साथ सम्बंधित बिभाग के अधिकारी को सौप दिया गया।
अपने सम्बोधन में जिलाधकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला को आदर्श जिला करने के लिये सभी जनप्रतिनिधियों से गाँव के विकास के लिये अपना काम समझ कर कार्य योजना बनाकर उसी के अनुसार कार्य करने की उम्मीद जताई,उन्होंने कहा कि यदि आप सामाजिक विकास के लिये दूसरों का भला करते हो तो ईश्वर खुद आपका भला करेगा क्षेत्रीय विधायक महामंडेलश्वर स्वामी प्रवक्ता नन्द ने अपने सम्बोधन में कहा कि पेयजल व्यवस्था और ग्राम पंचायत में दलाल मुक्त कार्ययोजना को बनाने पर जोर डाला।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश शर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण आँचल में राशन कार्ड, आवास योजना, मत्स्यपालन, मुर्गी पालन, दाल,तिहलन,पेंशन,जैसी तमाम योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये उन्हें कार्ययोजना में शामिल कर ग्राम विकास के साथ गाँव के बेरोजगार को रोजगार मिलने की अधिक अवसर प्रदान होने की सम्भावनाये अधिक होगी।इसके साथ गर्मी के चलते पेयजल व्यवस्था को दुरस्त रखने को गाँव के सभी सरकारी हैण्डपम्प को दुरस्त रखा जाय यदि कोई भी सरकारी हैण्डपम्प खराब पाया गया तो कार्यबाही अवश
कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक पवन सिंह ने किया ।इस चौपाल में कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायत प्रसाशक और सचिवों को तीन दिन कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये।
कार्यक्रम में खण्डविकास अधिकारी वेदप्रकाश,डॉ हरपाल पशुचिकित्साधिकारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष रुदपाल गंगवार, राजेन्द्र कुमार, संजीव गंगवार ,राजेन्द्र पाठक, हरन्दन गंगवार, उपस्थित रहे।
1787 का लक्ष्य बरखेड़ा ब्लॉक का है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्लॉक बरखेड़ा में दयाशंकर सहित कई गांव के प्रधान ब क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे ।
संवाद के दौरान खजुरिया पचपेड़ा के प्रसाशक राजेन्द्र कुमार ने भूसा को बाहर जाने पर रोक लगाने की मांग की।प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रुदपाल गंगवार ने प्रधानों की तरफ से तीन मुख्य माँग रखते हुए कहा कि 1-आवास में शहरी और ग्रामीण आवास में समानता लाई जाए,क्योकि आवास में लागत एक बराबर आती है फिर शहरी आवास में ग्रामीण आवास की अपेक्षा दोगुना धनराशि दी जाती हैं।
2-AI द्वारा जिन झोपड़ी को छोड़ दिया गया हैं उसमे सुधार करते हुये उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।
3-प्रसाशक बनने के बाद हमारा मानदेय बन्द कर दिया।जबकि पहले लगातार मिल रहा था।
