Latest Posts
   

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली।शेरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को संपत्ति विवाद के चलते गुड्डू उर्फ तौफीक ने अपने भाई इसरार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

मंगलवार सुबह पुलिस को आरोपी के कस्बापुर पुल की ओर आने की सूचना मिली, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही अंकुर भाटी घायल हो गए।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया; पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल 12 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!