Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जिला जेल में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का दूसरा दिन,134 कैदियों का एक्स-रे, बलगम नमूने किए एकत्र

पीलीभीत।जिला क्षय रोग केंद्र के तत्वाधान में जिला जेल में चल रहे चार दिवसीय डिजिटल पोट्रेबल एक्स-रे मशीन के द्वारा टीबी स्क्रीनिंग कैंप में आज दूसरे दिन जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नरेश चंद्र के द्वारा कैदियों का निरीक्षण एवं जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर पर्यवेक्षक राजेश कुमार गंगवार एवं शेर सिंह चौहान के द्वारा कैदियों की काउंसलिंग की गई ।
कैंप में आए हुए सारे कैदियों को क्षय रोग केंद्र के सीनियर पर्यवेक्षक राजेश कुमार गंगवार और शेर सिंह चौहान ने टीबी के लक्षणों और उससे बचाव के बारे में और इलाज के बारे में विस्तार से समझाया, उनको बताया गया कि बैरक में किसी को अगर खासीं आती है तो मुंह पर कपड़ा रखकर खासें और और तुरंत अपने बलगम की जांच करवाए और नशे से भी दूर रहने की सलाह दि गई।
तत्पश्चात जिला क्षय रोग केंद्र की टीम – जिसमें जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर पर्यवेक्षक राजेश कुमार गंगवार एवं सीनियर लैब पर्यवेक्षक शेर सिंह चौहान और एक्स-रे टेक्नीशियन आरती वर्मा के द्वारा उन कैदीयों के एक्स-रे किये गये, एक्स-रे में जो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए उनके बलगम का नमूना वहीं पर फाल्कन ट्यूब में एकत्र कर जांच के लिए जिला क्षय रोग केंद्र पर लाया गया, इस कैंप में 134 कैदीयों का एक्स-रे किया गया और 55 लोगों का बलगम का नमूना एकत्र किया गया ।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!