Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया वाटर फ्रीजर, शीतल जल का हुआ शुभारंभ

विनोद देवल@express views

पूरनपुर (पीलीभीत)।नगर में जनहित और परोपकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा राहगीरों और आम जनता की सुविधा के लिए शीतल जल संयंत्र (वाटर फ्रीजर) स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ स्वर्गीय अनिल सिंघल की जयंती और स्वर्गीय हरिशंकर मिश्रा  की स्मृति के पावन अवसर पर किया गया।

पूरनपुर नगर के आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर के निकट स्थापित इस वाटर फ्रीजर का लोकापर्ण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय विधायक  बाबूराम पासवान  व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। भीषण गर्मी और आवागमन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह शुद्ध और शीतल जल की व्यवस्था बेहद उपयोगी साबित होगी।

इस विशेष जनसेवा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन अग्रवाल, बजरंग वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा, जिलाध्यक्ष पालेंद्र शर्मा, विजय खुराना, मनोज शर्मा, प्रवेश महाजन, संगीता सिंघल, उमा शर्मा, रेनू खुराना और शालिनी अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित नागरिक व गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!