हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला संपन्न, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर ‘हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा’ अभियान के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत पार्टी के महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की तथा इसका संचालन अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी गुलशन आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया 13 अगस्त को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन होगा।
13 से 15 अगस्त सभी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
इस दौरान जनपद के सभी महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बाण और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान और स्वाभिमान के लिए भाजपा निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी आपसी मतभेद भुलाकर जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा निकालें और हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का काम करें।
आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, पार्टी कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य एक होकर भाजपा को विजय दिलाना होना चाहिए।
कार्यशाला में जिला महामंत्री महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, चेयरमैन नगर पालिका परिषद पीलीभीत डॉ. आस्था अग्रवाल, चेयरमैन नगर पंचायत बरखेड़ा श्याम बिहारी भोजवाल, अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, बीसलपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मानसिंह राठौर, लेखराज भारती, विकास श्रीवास्तव, रेखा सिंह परिहार, अतिंदर पाल सिंह, आयुष मिश्रा, नमन प्रताप राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पांडेय, कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डालचंद वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप सोनकर, सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिला सह-संयोजक और मंडल अध्यक्ष प्रमुखता से उपस्थित रहे।
