Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले


बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन बरेली पुलिस ने इस सोच को बदलते हुए जुलाई महीने में 455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचा दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 91 लाख रुपये है। सीईआईआर पोर्टल, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल ट्रेस कर उन्हें वापस सौंपा गया। फोन मिलते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बेहतर काम करने वाली कई थाना पुलिस और साइबर टीमों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस का कहना है कि जनवरी से जुलाई 2026 तक 3,048 मोबाइल, जिनकी कीमत 6.09 करोड़ रुपये से ज्यादा है, बरामद किए जा चुके हैं। वहीं जनवरी 2025 से अब तक 6,180 मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए गए हैं। इस अभियान में बहेड़ी थाना सबसे आगे रहा, जिसने अकेले 46 मोबाइल बरामद किए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!