Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी और डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मामलों का निस्तारण निष्पक्ष और न्यायोचित तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों को भी समाधान दिवस में बुलाया गया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से उनके-अपने गांवों की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली।

एसपी और डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गांवों से जुड़ी समस्याओं का भी त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर मौके पर जाकर उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!