Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

छिनैती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल,सहित दो गिरफ्तार गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज पुलिस ने छिनैती के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, 9,500 रुपये, बाइक और मोबाइल बरामद करने का दावा किया है जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे युवक से बैग झपटकर नकदी छीनने की घटना के आरोपियों को मीरगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को मौके से पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छिनैती की रकम में से 9,500 रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार ने पुलिस को बताया था कि 29 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके कंधे पर टंगा बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में नकदी रखी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बलुपुरा चौराहे के पास दो संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान मोहल्ला शिवपुरी निवासी रवि पुत्र अशोक (26) के रूप में हुई है। उसके साथी मोहल्ला मालीपुरा निवासी विक्की पुत्र मूलचंद (19) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 29 जुलाई को दुलीराम इंटर कॉलेज के पास हुई छिनैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास और वारदात में शामिल अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!